Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 05/09/2026 10:59:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 05/09/2026 10:59:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते प्रयागराज में बाढ़ का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर में श्री लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते प्रयागराज में बाढ़ का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर में श्री लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। बढ़े जलस्तर के बीच आज छठे दिन भी लेटे हनुमान जी शयन अवस्था में हैं। मंदिर का गर्भगृह पूरी तरह जलमग्न है और पूरा परिसर बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। शहर के निचले इलाकों में अब पानी घरों तक पहुंचने लगा है। हालात को देखते हुए प्रभावित परिवार घरों से सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों की ओर जाने लगे हैं। राजापुर में 50 से अधिक मकान बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। वहीं सलोरी, बघाड़ा, बख्शी बांध और दारागंज समेत कई इलाकों में भी बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घरों में प्रवेश कर रहा है। गंगा-यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव

शुक्रवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, यमुना का नैनी में जलस्तर 82.48 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 6 सेंटीमीटर नीचे आया है। वहीं गंगा का फाफामऊ में जलस्तर 83.02 मीटर दर्ज हुआ, जिसमें 9 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। छतनाग में गंगा का जलस्तर 82.06 मीटर रहा, जो 10 सेंटीमीटर नीचे आया है। वहीं एसटीपी बक्शी बांध पर जलस्तर 82.58 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें 5 सेंटीमीटर की कमी आई है।

पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में 7.2 मिमी और छतनाग में 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि सभी बांध और तटबंध फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं। इसके बावजूद निचले इलाकों में पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई सड़कें और गलियां जलमग्न हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।