-
☰
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और नशा पीड़ितों को उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में प्रेरित करने के लिए हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और नशा पीड़ितों को उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में प्रेरित करने के लिए हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन, आईपीएस के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 3 सितंबर को नशा मुक्ति टीम ने थाना HTM मिल गेट क्षेत्र की महावीर कॉलोनी और न्यू महावीर कॉलोनी में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने कॉलोनी के लोगों से संपर्क कर नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारजनों से बातचीत की। टीम ने नशा पीड़ितों को नशे की आदत छोड़ने तथा नियमित रूप से उपचार और दवाइयां लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और सप्लाई करने वाले संभावित लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई गई। 15 नशा पीड़ितों को उपचार और दवाई की सुविधा अभियान के दौरान जिले में 5 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 3 लोगों को पहली बार नागरिक अस्पताल हिसार में आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 8 नशा पीड़ितों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल में दवाइयां दिलाने के साथ उनके आवश्यक टेस्ट और काउंसलिंग भी कराई गई। इसके अलावा नशा मुक्ति पुलिस टीम ने 4 नशा पीड़ितों के घर पहुंचकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराईं और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 15 नशा पीड़ितों को घर या नागरिक अस्पताल के माध्यम से उपचार और दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नशे से होने वाले नुकसान के प्रति किया जागरूक टीम ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर भी पड़ता है। नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को अपराधी समझकर उससे दूरी बनाने के बजाय उसे उपचार, काउंसलिंग और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना जरूरी है। एसपी हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता और नशा मुक्ति के प्रयासों पर भी लगातार जोर दे रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री या सप्लाई से संबंधित जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद