Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार पुलिस ने छात्राओं को महिला अपराध और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 23/10/2026 10:17:44 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:17:44 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और युवाओं को अपराध एवं नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और युवाओं को अपराध एवं नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला समर्पित टीम हिसार की प्रभारी सब इंस्पेक्टर ममता सिंह ने गांव मुकलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि छेड़छाड़, पीछा करने, धमकी देने या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी घटनाओं की जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को देनी चाहिए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन अपराधों से बचाव की दी जानकारी

जागरूकता अभियान के दौरान छात्राओं को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने, अपना ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने तथा फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से बचने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके नुकसान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 के उपयोग की जानकारी भी दी गई।

महिला समर्पित टीम की प्रभारी सब इंस्पेक्टर ममता सिंह ने छात्राओं को समझाया कि जागरूकता और सतर्कता उनकी सुरक्षा के महत्वपूर्ण आधार हैं। किसी भी गलत व्यवहार को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर शिकायत करने से पुलिस को उचित कार्रवाई करने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक सहायता लेने की अपील की।

Related News

मध्य प्रदेश: 25 अक्टूबर को भिलाला सर्व समाज की वार्षिक सभा, 19 जिलों के 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: नेमना गांव में चोरी की घटनाओं से किसान परेशान, सिंचाई मोटर और ट्रैक्टर बैटरी पर चोरों का निशाना

छत्तीसगढ़: युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर रखे विचार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, युवाओं को कर रहे जागरूक

उत्तर प्रदेश: बर्फी में ब्लेड मिलने के आरोप से मिठाई की दुकान पर हंगामा, जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई सूचना


Featured News