Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 25/07/2026 05:07:49 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 25/07/2026 05:07:49 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार टोल प्लाजा हत्याकांड मामले में सीआईए हिसार की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में सीआईए हिसार की टीम लगातार मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले सेक्टर-16 हिसार निवासी साहिल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद था और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी उसी ने किराये पर ली थी।

इसके बाद सीआईए प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए ईशारपुर साउथ वेस्ट निवासी धीरज पुत्र दीपक कुमार, हिमांशु पुत्र जितेन्द्र और हिमांशु पुत्र दलीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात की पूरी साजिश, इसमें शामिल अन्य लोगों, हथियारों और वाहनों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि संगीन अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित जांच कर रही है, ताकि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जा सके। सीआईए हिसार की इस कार्रवाई के बाद पुलिस को उम्मीद है कि मामले से जुड़े अन्य अहम खुलासे भी जल्द सामने आ सकते हैं।