-
☰
हरियाणा: सिसाय गांव में डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस ने चलाया सघन सर्च अभियान
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हांसी पुलिस ने मंगलवार को गांव सिसायें में सघन सर्च अभियान चलाया। अपराध शाखा-2 और पुलिस की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से गांव के संदिग्ध स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर तलाशी ली। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि हांसी पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी लगातार जारी रहेंगे। उप-निरीक्षक सोमवीर और उनकी टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि आसपास नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: लालापुर थाने की कमान ब्रजेश सिंह को, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कैशलेस इलाज की दी जानकारी
उत्तर प्रदेश: म्योरपुर में मेधावी छात्र चयन परीक्षा आयोजित, 240 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा