Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सत्संग, भजन और भंडारे का हुआ आयोजन, संत पूर्ण साहेब ने दिए आध्यात्मिक संदेश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 12/05/2026 11:42:17 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 12/05/2026 11:42:17 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: भिवानी जैन चौक स्थित लाल मस्जिद पटवार खाना के पास संत शिरोमणी कबीर साहेब की कृपा से सत्संग, भजन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: भिवानी जैन चौक स्थित लाल मस्जिद पटवार खाना के पास संत शिरोमणी कबीर साहेब की कृपा से सत्संग, भजन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संत इन्द्रमणी साहेब की गद्दी के उत्तराधिकारी संत पूर्ण साहेब के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संत पूर्ण साहेब ने सत्संग करते हुए संत शिरोमणी कबीर साहेब के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने समाज को सत्य, प्रेम और मानवता का संदेश दिया था, जिससे आज भी लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से संत कबीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

संत पूर्ण साहेब ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन रूपी नाव को केवल सच्चे गुरु के मार्गदर्शन से ही पार लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु ही व्यक्ति को सही राह दिखाकर उसे आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है। सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रमेश सैनी, भगवान दास कालिया, बिशंबर दयाल, राजेन्द्र प्रसाद, कर्णपाल सिंह, तारीफ, सोनू डाबला, संजय डाबला, संजय नागर, राज कपूर, सोनू नागर, जितेन्द्र छिक्कारा, विद्या देवी, विजेता, प्रीति सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।