Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अध्यापक संघ का जंतर-मंतर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व टीईटी शर्त हटाने की मांग

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 05/02/2026 05:21:18 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 05/02/2026 05:21:18 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अखिल भारतीय संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा पास करने की शर्त को हटाने व पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षा के निजीकरण पर रोक, स्कूल मर्ज करने पर रोक,संविदा कार्मिकों का स्थायीकरण और 8वें वेतन आयोग इत्यादि मांगों को लेकर जंतर मंतर दिल्ली पर प्रदर्शन करने के लिए सिरसा के सभी सातों ब्लाकों से से हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ  के साथी भाग लेने पहुंचे।

विस्तार

हरियाणा: सिरसा स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अखिल भारतीय संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा पास करने की शर्त को हटाने व पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षा के निजीकरण पर रोक, स्कूल मर्ज करने पर रोक,संविदा कार्मिकों का स्थायीकरण और 8वें वेतन आयोग इत्यादि मांगों को लेकर जंतर मंतर दिल्ली पर प्रदर्शन करने के लिए सिरसा के सभी सातों ब्लाकों से से हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ  के साथी भाग लेने पहुंचे। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव कृष्ण कायत व वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए देशभर के अध्यापक संगठनों के हजारों साथी पहुंच चुके हैं। यहां प्रदर्शन कर अध्यापकों की मांगों के लिए संसद मार्च कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।