-
☰
मध्य प्रदेश: कटर से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भोपाल में कटर से युवतियों पर हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भोपाल में कटर से युवतियों पर हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पिछले दिनों पिपलानी और अयोध्या नगर में युवतियों पर कटर से हमला किया था। बुधवार देर रात छोला क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ कि आरोपी देवेंद्र अहिरवार सागर जिले का रहने वाला है। पत्नी से हुए झगड़े के बाद युवतियों पर हमला कर गुस्सा निकाल रहा था। कटर से हमले की घटनाओं से भोपाल में युवतियां दहशत में थीं। आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच अयोध्या नगर और पिपलानी पुलिस की अलग-अलग 5 टीमें जुटी थीं। आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। इसके साथ ही उसे पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी जानकारी जुटा रहे थे। पुलिस ने शहर में बदमाशों और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति वालों का डेटा निकालकर भी मैच करने की कोशिश की थी। कुछ थानों में पुलिस ने पहले ब्लेड से हमला करने वालों और छेड़छाड़ की वारदातों के संदिग्धों से भी पूछताछ की थी। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर पुलिस आरोपी की पहचान कर उस तक पहुंची थी। आरोपी भोपाल में मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। सिरफिरे देवेंद्र अहिरवार ने 29 जनवरी की रात पत्नी से विवाद किया था। इसके बाद बाइक पर सवार होकर निकला। भानपुर ब्रिज के रास्ते आरोपी अयोध्या नगर और पिपलानी इलाके में पहुंचा। यहां उसने तीन छात्राओं पर कटर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि एक को मामूली चोट लगी। 30 जनवरी को पीड़िताओं की शिकायत पर अयोध्या और पिपलानी पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं। आरोपी अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय पीड़िता पिपलानी इलाके में रहती है और एक निजी कॉलेज की छात्रा है। घटना की रात करीब 10 बजकर 14 मिनट पर वह घर के बाहर टहलने निकलती थी। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार युवक से उसकी बहस हो गई। इसके बाद आरोपी ने कटरनुमा धारदार हथियार से उसके पैर पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपना चेहरा रुमाल से ढक रखा था। पिपलानी इलाके में ही आरोपी ने एक अन्य युवती पर भी हमला किया, हालांकि उसे बेहद मामूली चोट आई थी। 20 वर्षीय पीड़िता अयोध्या बाइपास स्थित एक कॉलोनी में रहती है और वह भी एक निजी कॉलेज की छात्रा है। रात करीब 11:30 बजे वह घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी। तभी अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसके सामने बाइक रोकी, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने कटरनुमा धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान वह झुक गई, लेकिन उसकी नाक पर चोट लग गई।
उत्तर प्रदेश: रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और मानव सेवा पर जोर दिया
उत्तर प्रदेश: डा. अनुपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान परीक्षा हुई संपन्न
हरियाणा: दिग्विजय चौटाला ने चंद्रशेखर आज़ाद से की शिष्टाचार मुलाकात, विपक्षी समन्वय पर की चर्चा
हरियाणा: अध्यापक संघ का जंतर-मंतर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व टीईटी शर्त हटाने की मांग
हरियाणा: पंजाब केसरी कार्यालय पर GST की छापेमारी, BJP ने प्रेस स्वतंत्रता पर हमला करार दिया