Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकराई-बाइक, देवर-भाभी की हुई दर्दनाक मौत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/07/2026 04:18:54 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:18:54 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली-बहरोड़ नेशनल हाईवे-48 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई। हादसा प्रागपुरा थाना क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। प्रागपुरा थाना अधिकारी भजनाराम चौधरी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि प्रागपुरा फ्लाईओवर की चढ़ाई से पहले एक बाइक खड़े कंटेनर से टकरा गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल महिला और पुरुष को निजी वाहन की मदद से पावटा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बहरोड़ क्षेत्र के गादोज निवासी **अशोक (52) पुत्र लालाराम** और **कविता (48) पत्नी राजपाल यादव** के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पावटा अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर फैल गई।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News