-
☰
राजस्थान: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, नीमराणा-बहरोड़ में 50 किलो पुरानी मिठाइयां नष्ट
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली त्यौहारों के मद्देनजर मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली त्यौहारों के मद्देनजर मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नीमराणा एवं बहरोड़ में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा करीब 50 किलो दूषित एवं पुरानी मिठाईयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) शशिकांत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता के निर्देशानुसार विभागीय टीम द्वारा कार्यवाही की गई। नीमराणा स्थित मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार की शिकायत प्राप्त होने पर निरीक्षण कर मिल्क केक का नमूना लिया गया। इसी क्रम में नीमराणा के गांव मोलेड़िया स्थित मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मैसर्स बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम एवं दुकान पर साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। मौके पर करीब 50 किलो दूषित एवं पुरानी मिठाईयां पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया। बहरोड़ स्थित मैसर्स आर.आर. स्वीट्स एंड फास्ट फूड की दुकान एवं किचन का निरीक्षण कर मिक्स मावा एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संबंधित फर्मों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा, राजसिंह चौहान एवं विजेन्द्र कुमार सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
बिहार: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: शामली में हुई मिशन शक्ति की पहल, पारिवारिक विवाद का कराया शांतिपूर्ण समाधान
उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारावफात को लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले स्कूली बच्चों ने डीएम अरविंद चौहान को बांधी राखी