Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बीडीएम जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया सुविधाओं का लिया फीडबैक

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/07/2026 04:23:48 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:23:48 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल, कोटपूतली का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों और उनके परिजनों से दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई और स्टाफ के व्यवहार को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार, आवश्यक दवाइयां और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं में गंभीर एनीमिया के मामलों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को समय पर उपचार, पर्याप्त दवाइयां, रक्त और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की उपलब्धता, दवा वितरण व्यवस्था, जांच सुविधाएं, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान स्थानीय विधायक हंसराज पटेल और जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता भी मौजूद रहे। विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बैठक में सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर सहित चिकित्सा अधिकारी और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News