Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: महेंद्र कुमार गुर्जर को राजस्थान विश्वविद्यालय से पीएचडी की मिली उपाधि, ग्रामीण विकास पर किया महत्वपूर्ण शोध

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/07/2026 03:55:25 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/07/2026 03:55:25 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली एलबीएस कॉलेज, कोटपूतली में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार गुर्जर को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. ऋचा सिंघल के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। महेंद्र कुमार गुर्जर का शोध विषय राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) की प्रभावशीलता, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी के अध्ययन पर आधारित रहा। शोध में यह विश्लेषण किया गया कि सामाजिक अंकेक्षण ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को कितना प्रभावी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने में सहायक है। पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर एलबीएस कॉलेज के संकाय सदस्यों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने महेंद्र कुमार गुर्जर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महेंद्र कुमार गुर्जर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध निर्देशक डॉ. ऋचा सिंघल, माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों तथा सभी सहयोगियों को देते हुए उनके मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News