-
☰
राजस्थान: शहीद जवान के परिजनों से मिले विधायक आक्या, हर संभव मदद का दिया गया भरोसा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भारतीय सेना के जवान धीरजी का खेड़ा निवासी पहलवान गुर्जर की शहादत का समाचार सुनकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उनके ग्राम पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। आक्या ने परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा
विस्तार
राजस्थान: भारतीय सेना के जवान धीरजी का खेड़ा निवासी पहलवान गुर्जर की शहादत का समाचार सुनकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उनके ग्राम पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। आक्या ने परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आज भारत माता ने अपने वीर सपूत को खो दिया है। उनकी वीरता, देशभक्ति व साहस हम सभी के लिए प्रेरणा है। भदेसर एसडीएम रजनी मीणा, डीएसपी विनोद लखेरा, तहसीलदार शिव सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, भदेसर मण्डल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व सरपंच बगदीराम रायका, जीएसएस अध्यक्ष मंगलसिंह, मिठूसिंह व अधिकारी उपस्थित थे।
गुजरात: थराद मामलतदार कार्यालय में नामांकन सत्यापन के दौरान हंगामा, पुलिस–कांग्रेस में तनाव
गुजरात: थराद–ढीमा हाईवे पर सड़क निर्माण से जाम, वाहन चालकों को भारी परेशानी
मध्य प्रदेश: शहडोल में IFWJ की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व कई अहम फैसले लिए गए
गुजरात: मुंद्रा वार्ड-5 में BJP उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन