Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सेमफोर्ड स्कूल के छात्रों का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का हुआ सम्मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 17/04/2026 10:24:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 17/04/2026 10:24:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल, मीरजापुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 16 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में प्रेसवार्ता एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल, मीरजापुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 16 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में प्रेसवार्ता एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के कुल 83 विद्यार्थियों में से 12 मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
टॉपर्स की सूची इस प्रकार रही: कीर्ति पाण्डेय – 96.2% (प्रथम स्थान) आयुष मिश्रा – 94.4% (द्वितीय स्थान) आयुष सेठ – 93.8% (तृतीय स्थान) आर्यन – 92.6% (चतुर्थ स्थान) इसके अलावा आरव सोनकर (92.4%), दीपक यादव (92.2%), विवान यादव एवं शुभम गुप्ता (91.8%), आर्यन सिंह (91.6%), हिमांशु मिश्रा एवं खुशी पाण्डेय (90.8%) तथा प्रियांशी सिंह (90%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन: हिन्दी: आर्या तिवारी – 98 अंक अंग्रेजी: आयुष सेठ – 97 अंक
गणित: कीर्ति पाण्डेय – 94 अंक विज्ञान: आयुष मिश्रा एवं कीर्ति पाण्डेय – 96-96 अंक
सामाजिक विज्ञान: आयुष मिश्रा व दीपक यादव – 98-98 अंक कम्प्यूटर: आर्यन – 98 अंक पेंटिंग: खुशी पाण्डेय, एंजल सेन, कीर्ति पाण्डेय व प्रियांशी सिंह – 100/100 अंक
इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर विवेक बरनवाल एवं श्रीमती शिप्रा बरनवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह तथा नटवा शाखा की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने भी बच्चों के परिश्रम की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।


Featured News