-
☰
मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में पूर्व महिला सरपंच सहित दो की हुई मौत, तीन जने हुए घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: गुरुवार को मुंदी के समीप मुंदी सनावद रोड पर ग्राम केनूद के पास हुआ भीषण सड़क हादसा,थार गाड़ी और बलेनो कार की आमने-सामने की टक्कर में माँ बेटे का हुआ दुखद निधन।वही एक लड़की सहित दो युवक गंभीर
विस्तार
मध्य प्रदेश: गुरुवार को मुंदी के समीप मुंदी सनावद रोड पर ग्राम केनूद के पास हुआ भीषण सड़क हादसा,थार गाड़ी और बलेनो कार की आमने-सामने की टक्कर में माँ बेटे का हुआ दुखद निधन।वही एक लड़की सहित दो युवक गंभीर घायल जिन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सौरभ पिता राजेंद्र राठौर निवासी जलवा अपनी माँ और भाई बहन और साले के साथ मुंदी की और आ रहे थे।इस बीच थार गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी।जिसमें सौरभ और उनकी माँ सुमन बाई पति राजेंद्र 58 साल का दुखद निधन हो गया। इस घटना में कार में सवार सारिका,रविन्द्र राठौर,और रविंद्र पिता दिनेश देशगांव घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।घटना के बाद जानकारी लगते ही मुंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुँचे और घटना की जानकारी ली। थार चालक सनावद का बताया जा रहा है। इधर घटना की खबर लगते ही अस्पताल में भीड़ जमा होने लगी। बताया जा रहा है। अभी कुछ ही दिनों में लड़की की शादी होने थी पर अब खुशियां मातम में पदल गई। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने इस पूरे मामले को जांच में लिया गया है।
उत्तर प्रदेश: चंद्र नगर में RSS की 100 वर्ष पूर्णता पर संध्या यात्रा, जैन गोष्ठी को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल पर उपभोक्ताओं में नाराजगी, सरकार से जांच की मांग की गई
राजस्थान: शहीद जवान के परिजनों से मिले विधायक आक्या, हर संभव मदद का दिया गया भरोसा
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR