Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जैन मंदिर से चोरी हुए 7 पीतल के कलश बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 17/04/2026 10:21:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 17/04/2026 10:21:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के थाना सरसावा, पुलिस द्वारा मन्दिर मे चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी किये हुए पीतल के 07 कलश व 500/- रूपये नगद बरामद 30.03.2026  को वादी नरेंद्र कुमार पुत्र स्व0 बेनी प्रसाद जैन निवासी जैन

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के थाना सरसावा, पुलिस द्वारा मन्दिर मे चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी किये हुए पीतल के 07 कलश व 500/- रूपये नगद बरामद 30.03.2026  को वादी नरेंद्र कुमार पुत्र स्व0 बेनी प्रसाद जैन निवासी जैन बाग कालोनी थाना सरसावा जिला स0पुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोरो द्वारा  श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दि0 जैन मन्दिर माथे श्री मति बुल्लीकौर जैन सरसावा मौ0 चौधरियान सरसावा मंदिर पर छोटे तीन शिखरों पर लगे पीतल के सात कलश को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मु0अ0सं0 97/2026  धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कराया गया ।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियन्त्रण, चोरी की घटनाओं की रोकथाम व मुकदमा उपरोक्त की  घटनाओ में संलिप्त शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे। 

अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी श्री प्रवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31.03.2026 को थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर/अभियुक्तगण 01. सागर उर्फ काली पुत्र नाथीराम निवासी मौहल्ला पूर्वी अफगनान खटीको की पुलिया वाली गली कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर 2- विकास भण्डारी पुत्र गुलशन कुमार निवासी मौहल्ला पूर्वी अफगनान खटीको की पुलिया वाली गली कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर 3- सलमान पुत्र अनवर उर्फ फानू निवासी मौहल्ला मिर्धान कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे  से चोरी किये हुए पीतल के 07 कलश व 500/- रूपये नगद बरामद हुये। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवशयक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

   
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पता सागर उर्फ काली पुत्र नाथीराम निवासी मौहल्ला पूर्वी अफगनान खटीको की पुलिया वाली गली कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर विकास भण्डारी पुत्र गुलशन कुमार निवासी मौहल्ला पूर्वी अफगनान खटीको की पुलिया वाली गली कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर  सलमान पुत्र अनवर उर्फ फानू निवासी मौहल्ला मिर्धान कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर बरामदगी का विवरण 07 पीतल के सात कलश  500/- रूपये नगद  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष श्री प्रवेश कुमार शर्मा थाना सरसावा सहारनपुर । उ0नि0 श्री देवकरन शर्मा थाना सरसावा सहारनपुर ।
उ0नि0 अतुल कुमार थाना सरसावा सहारनपुर । है0का0 1194 लखन थाना सरसावा जनपद सहारनपुर का0 2525 अनूप कुमार थाना सरसावा जनपद सहारनपुर। 


Featured News