-
☰
उत्तर प्रदेश: कोतवाली देहात पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा”
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 130/26 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त शौकिन उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है। गिरफ्तार करने वालीपुलिस टीम उ0नि0 नरेन्द्र भडना थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर । का0 2098 अमित कुमार थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर । का0 2440 हरकेश थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर । का0 2326 हिम्मत सिह थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर । का0 1501 मोहित कुमार थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा”के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक श्री देवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग गस्त के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त शौकिन पुत्र जमील निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को शेखपुरा कदीम से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता शौकिन पुत्र जमील निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर बरामदगी का विवरण 500 ग्राम अवैध चरस
उत्तर प्रदेश: चंद्र नगर में RSS की 100 वर्ष पूर्णता पर संध्या यात्रा, जैन गोष्ठी को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल पर उपभोक्ताओं में नाराजगी, सरकार से जांच की मांग की गई
मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में पूर्व महिला सरपंच सहित दो की हुई मौत, तीन जने हुए घायल
राजस्थान: शहीद जवान के परिजनों से मिले विधायक आक्या, हर संभव मदद का दिया गया भरोसा
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR