Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नटवा क्षेत्र में चौकी प्रभारी की सक्रिय फुट पेट्रोलिंग से बढ़ा सुरक्षा का एहसास

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 17/04/2026 10:25:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 17/04/2026 10:25:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नटवा चौकी क्षेत्र में इन दिनों चौकी प्रभारी की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके द्वारा लगातार क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग गश्त कर आम जनमानस, व्यापारी और दुकानदारों को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नटवा चौकी क्षेत्र में इन दिनों चौकी प्रभारी की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके द्वारा लगातार क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग गश्त कर आम जनमानस, व्यापारी और दुकानदारों को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। चौकी प्रभारी स्वयं सड़कों पर उतरकर संवेदनशील स्थानों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त कर रहे हैं। इससे जहां एक ओर लोगों में विश्वास बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर अपराधी किस्म के व्यक्तियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नियमित गश्त से चोरी, छिनैती जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है। 

पुलिस की मौजूदगी से बाजारों में भीड़भाड़ के बीच भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं, पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर नजर और आवश्यक पूछताछ कर अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य लगातार किया जा रहा है। क्षेत्र में चौकी प्रभारी की इस कार्यशैली को लेकर जनचर्चा तेज है और लोग पुलिस की इस पहल की सराहना करते नजर आ रहे हैं।


Featured News