-
☰
Rajasthan Rape News: 20 साल की मासूम के साथ किया गया दुष्कर्म, वीडियो, फोटो वायरल करने की दी धमकी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भारत जैसे देश में आए दिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे है।
विस्तार
राजस्थान: भारत जैसे देश में आए दिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे है। रेप और मर्डर की खबरे रोज सुनने को मिलती है, हाल ही में एक और रेप का मामला सामने आया है, जहां एक 20 साल की मासूम के साथ उसके ही दोस्त ने दुष्कर्म किया। इतना ही आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद मासूम को उसकी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल ये घटना राजस्थान के अलवर जिला की है। मासूम अपने परिवार के साथ रहती है। जानकारी के मुताबिक मासूम 2 बहने है, वह अपनी माँ के साथ रहती है। मासूम एक गोदाम में मजदूरी का कार्य करती हैं। 10 फरवरी की रात करीब 8 बजे छोटी बेटी को उसी गोदाम में काम करने वाला एक युवक किसी बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया, जिसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने उसको धमकी भी दी की अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वो उसकी वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। मासूम ने इसी डर से इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन जब परिजनों ने मासूम से पूछा तो उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में परिजनों को बताया। मासूम की माँ ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और FIR दर्ज करवाई। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आरोपी की तलाश जारी है। फ़िलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Rajasthan Murder News: मकान मालिक के बेटे से पत्नी को हुआ प्रेम, नोट लिख खोला राज
Delhi Missing People Update: दिल्ली में लापता लोगों के नहीं मिल रहे सुराग, पुलिस पर उठे कई सवाल
Missing People In Delhi 2026: दिल्ली से हो रहे रोजाना लोग गायब, 15 दिनों में लगभग 803 लोग लापता
Minor Rape Case: 14 साल की मासूम बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Up Murder News: पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, 20 फीट नीचे फेंका शव