Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: हेलीकॉप्टर से पहुंचीं संतों की चरण पादुकाएं, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bhawana Bothra , Date: 16/05/2026 11:57:33 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bhawana Bothra ,
  • Date:
  • 16/05/2026 11:57:33 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: दौसा राजस्थान के दौसा जिले के आलूदा गांव में एक बेहद अनोखा और भव्य धार्मिक नजारा देखने को मिला।

विस्तार

राजस्थान: दौसा राजस्थान के दौसा जिले के आलूदा गांव में एक बेहद अनोखा और भव्य धार्मिक नजारा देखने को मिला। दादू पंथ के इस ऐतिहासिक गांव में तीन महान संतों—मेलादास जी, बालकदास जी और काराम दास जी महाराज की पवित्र चरण पादुकाओं को एक विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए लाया गया, जैसे ही महिला पायलट द्वारा उड़ाया जा रहा हेलीकॉप्टर आसमान में दिखाई दिया, पूरा गांव 'दादूराम-सतराम' के जयकारों से गूंज उठा। संतों के स्वागत और इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए हेलीपैड के आसपास, घरों की छतों और दीवारों पर 10,000 से भी अधिक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


हेलीकॉप्टर से दादू पंथ के आचार्य ओम प्रकाश दास जी महाराज और बिदासर आश्रम के महंत तपस्वी दास जी महाराज नीचे उतरे। इसके बाद पवित्र चरण पादुकाओं को पूरे आदर के साथ एक सजे-धजे हाथी पर विराजमान किया गया और दादू दयाल आश्रम से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य जुलूस के दौरान हेलीकॉप्टर ने आसमान से पूरे रास्ते और श्रद्धालुओं पर सैकड़ों किलो गुलाब के फूलों की बारिश की। शोभायात्रा में आगे-आगे हाथी, घोड़े, ऊंट और पारंपरिक नगाड़े चल रहे थे। वहीं अखाड़े के कलाकारों ने तलवारबाजी के कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों ने जगह-जगह भक्तों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की थी। इस भव्य उत्सव के बाद अब आश्रम में चरण पादुकाओं की विधिवत स्थापना की जाएगी।
 


Featured News