-
☰
उत्तर प्रदेश: मिश्रिख में लोहे के खोखे में उतरा करंट, 28 वर्षीय युवक की हुई मौत
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर मिश्रिख में तहसील चौराहे के पास सोमवार शाम करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा डाकघर के गेट के सामने स्थित कंप्यूटर की दुकान पर हुआ। लोहे के खोखे को खिसकाते समय अचानक उसमें करंट उतर आया, जिसकी चपेट में दुकान पर काम कर रहे आकाश राठौर आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में दुकान मालिक मन्नू भी झुलस गए। जानकारी के अनुसार, गोहरी गांव निवासी आकाश राठौर (28) पुत्र चंद्रभाल पिछले करीब तीन वर्षों से डाकघर गेट के सामने मन्नू की कंप्यूटर दुकान पर काम कर रहे थे। सोमवार शाम दुकान के लोहे के खोखे को खिसकाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसमें करंट उतर गया और आकाश उसकी चपेट में आ गए। आकाश को करंट लगा देखकर दुकान मालिक मन्नू उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसा देखकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों को करंट से अलग किया और तत्काल मिश्रिख के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश राठौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, झुलसे मन्नू का उपचार किया गया और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही आकाश के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देने का लगा आरोप, एसपी से करी शिकायत
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद फुल्लनपुर में हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
तेलंगाना: काला जादू के शक में 53 वर्षीय कारोबारी की हुई हत्या, छह आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन