-
☰
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समारोह के उपरान्त शिव शक्ति सेवा समिति व ग्राम वासियों के देख रेख में विराट बिरहा मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज व क्षेत्र के श्रोताओं ने बिरहा का खूब आनंद लिया भोजपुरी बिरहा मुकाबले में बिरहा के मशहूर गायक राजेश यादव मिर्जापुर व स्टार बिरहा गायिका अंशिका कुशवाहा जखनियां गाजीपुर के मध्य बिरहा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समारोह के उपरान्त शिव शक्ति सेवा समिति व ग्राम वासियों के देख रेख में विराट बिरहा मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज व क्षेत्र के श्रोताओं ने बिरहा का खूब आनंद लिया भोजपुरी बिरहा मुकाबले में बिरहा के मशहूर गायक राजेश यादव मिर्जापुर व स्टार बिरहा गायिका अंशिका कुशवाहा जखनियां गाजीपुर के मध्य बिरहा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजक समिति द्वारा बिरहा गायकों समेत वादकों व अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बिरहा की शुरुआत बिरहा गायक राजेश यादव द्वारा सरस्वती वंदना तथा कजली सोलह कला से धरा पर यादवेश अइले की अनुपम प्रस्तुति दी। तत्पश्चात बिरहा गायिका अंशिका कुशवाहा ने नमन के पश्चात सरस्वती वंदना कजली के बाद बिरहा राजा का घमंड प्रस्तुत की फिर अगले क्रम में दोनों कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देकर महफिल में चार चांद लगा दिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ द्वारा आयोजन समिति को लोक गायन बिरहा के आयोजन के लिए बधाई दी गई इस अवसर पर प्रेमचंद यादव अध्यक्ष प्रधान संघ, सत्य नारायण यादव एडवोकेट ,प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव, बिरहा गायक अशोक यादव, मोहन मरकाम, कन्हैया लाल, दीनबंधु यादव, मोहरमन यादव, शिव शक्ति सेवा समिति के कृष्ण गोविन्द यादव, बृजेश यादव, जितेन्द्र विश्वकर्मा, राम अवध, रवि गुप्ता, राम सुबाल, विकास यादव, आशीष दयाल,कृष्ण गोपाल, कामेश्वर, नन्द किशोर,जुगेश यादव, अनिल कनौजिया,ओम प्रकाश सहित कई हजारों की संख्या में श्रोता मौजूद रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय युवा लोकगायक सन्तोष दयाल ने एक लोकगीत की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का कुशल संचालन सन्त कुमार यादव ने किया।
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देने का लगा आरोप, एसपी से करी शिकायत
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद फुल्लनपुर में हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
तेलंगाना: काला जादू के शक में 53 वर्षीय कारोबारी की हुई हत्या, छह आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: मिश्रिख में लोहे के खोखे में उतरा करंट, 28 वर्षीय युवक की हुई मौत