Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/07/2026 02:00:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/07/2026 02:00:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना रामपुर मनिहारान की पुलिस टीम ने एक वांछित नफर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर कामयाबी हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना रामपुर मनिहारान की पुलिस टीम ने एक वांछित नफर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर कामयाबी हासिल की है। अभियुक्त की पहचान मुनेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र ओमकार निवासी नजदीकी गांव मुण्डीखेडी के रूप में हुई है। थाना रामपुर मनिहारान पर वादी ने दिनांक 11/7/2026 को दो अभियुक्तगण के विरुद्ध तहरीर दर्ज कर बताया कि अभियुक्तों ने दिनांक 4/7/2026 को समय लगभग शाम के 7 बजे रोककर अर्जुन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और अर्जुन को जान से मारने की नीयत से उस पर फावड़े से वार किया, साथ ही वादी के सुपोत्र प्रियांशु को भी जान से मारने की धमकी दी, जिसके अनुरूप पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू टीम का गठन किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर  के दिशानिर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/ वारंटी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण और स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त मुन्नेद्र उर्फ मोनू पुत्र ओमकार निवासी निकटवर्ती ग्राम मुण्डीखेडी को उन्हीं ग्राम के निकट आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया, और घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया, साथ ही पुलिस टीम द्वारा दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार उक्त अभियुक्तगण पर पूर्व में कोई अपराध थाना रामपुर मनिहारान में दर्ज नही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त मुन्नेद्र उर्फ मोनू पुत्र ओमकार निवासी नजदीकी गांव मुण्डीखेडी थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र चौधरी, रिक्रूट आरक्षी दलवीर व रिक्रूट आरक्षी विशाल की अहम भूमिका रही।

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News