-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बागपत पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने 1090, 181, 112, 1076, 1930 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता बताते हुए जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, ऑपरेशन मजनू के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध युवाओं की चेकिंग की और आवश्यक हिदायत दी। पुलिस ने युवाओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।
बिहार: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: शामली में हुई मिशन शक्ति की पहल, पारिवारिक विवाद का कराया शांतिपूर्ण समाधान
उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारावफात को लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले स्कूली बच्चों ने डीएम अरविंद चौहान को बांधी राखी