-
☰
उत्तर प्रदेश: ब्राह्मण महासभा ने नवागत थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा का किया स्वागत एवं सम्मान
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजी.) के जिला अध्यक्ष एवं मानवाधिकार एसोसिएशन सहारनपुर के उपाध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चिलकाना थाने के नवागत थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासभा की ओर से उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर एवं भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चेतन शर्मा ने थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अक्षय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। चेतन शर्मा ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में संगठन की ओर से पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं, नवागत थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, संरक्षक राकेश शर्मा, श्री गतिमान ट्रेडर्स के प्रोपराइटर एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्यागी, मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के जिला संगठक मंत्री देव शर्मा, सुभाष शर्मा, बिट्टू शर्मा, डॉ. दीपांशु शर्मा, अंकित सैनी, विनोद शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देने का लगा आरोप, एसपी से करी शिकायत
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद फुल्लनपुर में हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
तेलंगाना: काला जादू के शक में 53 वर्षीय कारोबारी की हुई हत्या, छह आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: मिश्रिख में लोहे के खोखे में उतरा करंट, 28 वर्षीय युवक की हुई मौत