Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आबकारी विभाग का जीरो टॉलरेंस अभियान: बाबागंज में अवैध शराब के अड्डे पर छापा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/05/2026 11:50:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/05/2026 11:50:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश, जिलाधिकारी खीरी के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत निघासन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश, जिलाधिकारी खीरी के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत निघासन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। राजेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी टीम ने थाना पढ़ुआ क्षेत्र के ग्राम बाबागंज हथियाबोझ में अवैध कच्ची शराब बनाने के संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी।

कार्रवाई में बड़ी बरामदगी, लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, शराब बनाने में प्रयुक्त 2 लहन भट्ठियां मौके पर नष्ट, करीब 400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 01 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए आगे भी सघन चेकिंग और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Featured News