-
☰
उत्तर प्रदेश: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का चला सघन निरीक्षण अभियान, ढाबों-रेस्टोरेंट और डेयरियों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हरिद्वार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार, 7 सितंबर को हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर की गई। अभियान सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में चलाया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा के नेतृत्व में टीम ने औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार, खड़खड़ी और भीमगोड़ा क्षेत्र में खाद्य इकाइयों, ढाबों, रेस्टोरेंट, डेयरियों और अन्य निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खड़खड़ी स्थित एक ढाबा/रेस्टोरेंट से पकी हुई दाल का नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीं, ग्राहक की शिकायत के आधार पर गोसाईं गली, भीमगोड़ा स्थित एक डेयरी से खुले दूध का नमूना भी संग्रहित किया गया। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पैकेजिंग फर्म का निरीक्षण करते हुए वहां से शहद का नमूना जांच के लिए लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रति लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। विभाग की ओर से कहा गया कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देने का लगा आरोप, एसपी से करी शिकायत
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद फुल्लनपुर में हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
तेलंगाना: काला जादू के शक में 53 वर्षीय कारोबारी की हुई हत्या, छह आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: मिश्रिख में लोहे के खोखे में उतरा करंट, 28 वर्षीय युवक की हुई मौत