-
☰
उत्तर प्रदेश: स्कूल बस की टक्कर से हाईस्कूल छात्र की मौत, एक गंभीर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जमानिया नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल बस के धक्के से हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जमानिया नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल बस के धक्के से हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।मृतक छात्र माता- पिता का इकलौता पुत्र था। नगसर हाल्ट थाना के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि बेटाबर खुर्द निवासी पिता सुखदेव ने बताया कि संदीप कुशवाहा (15) हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा दे रहा था। तीसरे दिन अंग्रेजी का पेपर था। दो दिन तो वह अपनी साइकिल से परीक्षा देने गया था, लेकिन सुबह दोस्त के साथ बाइक से निकला था। पुत्र पढ़ाई में बहुत होनहार था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बस की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों किशोर सड़क पर जा गिरे। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दोनों छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने जांच के बाद बेटाबर खुर्द संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा छात्र चकमेदनी नंबर दो निवासी मान सिंह की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका सघन इलाज चल रहा है। संदीप कुशवाहा माता- पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद बहन अंजली, प्रतिमा और मां सोनी देवी के रोने- बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। निजी स्कूली बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के ₹14,817 पीड़ित को लौटाए गए
उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: सरकार पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप, अमरजीत यादव का हमला
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 261 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: कटिहार की छात्रा ने राज्यस्तरीय PBL मेले में बढ़ाया जिले का मान