-
☰
उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय का किया गया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज जनपद मीरजापुर के मड़िहान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी स्थित निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज जनपद मीरजापुर के मड़िहान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी स्थित निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मा० मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, कुलपति शोभा गौड़, मा० विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा० विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा० विधायक छानबे रिंकी कोल, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। महामहिम राज्यपाल ने एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल एवं प्रशासनिक भवन के भूतल व प्रथम तल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि ₹154.15 करोड़ की स्वीकृत लागत के सापेक्ष ₹138 करोड़ प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ₹132 करोड़ व्यय कर लगभग 68.80% कार्य प्रगति पूर्ण की जा चुकी है। विश्वविद्यालय परिसर में महामहिम राज्यपाल ने हरसिंगार सहित अन्य पौधों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों से संवाद भी किया। विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों, संबद्ध महाविद्यालयों, पुस्तकालय, शिक्षकों व स्टाफ की उपलब्धता की समीक्षा की गई। मंत्री श्री आशीष पटेल ने जानकारी दी कि विन्ध्याचल मंडल के तीनों जनपदों के कुल 159 महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। महामहिम राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु सहायक अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रों के स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु कौशल विकास केंद्र एवं इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि स्टार्टअप के माध्यम से छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें। कुलपति द्वारा छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु बस की मांग पर मंत्री श्री आशीष पटेल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर तत्काल एक बस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यह निरीक्षण विश्वविद्यालय के समयबद्ध निर्माण, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के ₹14,817 पीड़ित को लौटाए गए
उत्तर प्रदेश: सरकार पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप, अमरजीत यादव का हमला
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 261 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: कटिहार की छात्रा ने राज्यस्तरीय PBL मेले में बढ़ाया जिले का मान