-
☰
राजस्थान: शादी में अवैध हथियार लहराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी भोजासर पुलिस ने शादी में अवैध हथियार के साथ डांस करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी भोजासर पुलिस ने शादी में अवैध हथियार के साथ डांस करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार 01 पिस्टल बरामद किया।फलोदी एस पी कुंदन कंवरिया ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष फलौदी को सुचना मिली कि सोशल मिडिया पर एक शादी का विडियों वायरल हो रहा है उस विडियों में एक युवक द्वारा हाथ में पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहा है। उक्त वायरल विडियों पर जमील खांन निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी भोजासर मय टीम द्वारा तस्दीक कर आरोपी तुलछाराम पुत्र भागीरथराम जाति विश्नोई उम्र 46 साल निवासी नोखडा गोदारा पुलिस थाना भोजासर जिला फलोदी को गिरफतार कर उसके रहवासी घर से एक पिस्टल बरामद की गई है। अभियुक्त के विरूद्ध अवैध हथियार अपने कब्जा में रखने के जुर्म में आर्मस एक्ट की धाराओं में प्रकरण पुलिस थाना भोजासर में पंजिबद्ध किया है साथ ही अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त तथा सम्पूर्ण नेटवर्क के संबंध में गहन एवं विस्तृत अनुसंधान जारी है।
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के ₹14,817 पीड़ित को लौटाए गए
उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: सरकार पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप, अमरजीत यादव का हमला
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 261 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: कटिहार की छात्रा ने राज्यस्तरीय PBL मेले में बढ़ाया जिले का मान