-
☰
उत्तर प्रदेश: सरकार पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप, अमरजीत यादव का हमला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वर्तमान समय में हमारे देश की आर्थिक राजनीतिक तथा सामाजिक की स्थिति बहुत ही संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं, जिसका कारण निरंकुश शासन प्रणाली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वर्तमान समय में हमारे देश की आर्थिक राजनीतिक तथा सामाजिक की स्थिति बहुत ही संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं, जिसका कारण निरंकुश शासन प्रणाली है। वर्तमान समय में एप्स्टीन मामले तथा यूं जी सी मुद्दे से जनता को भटकाने के लिए शंकराचार्य के ऊपर कार्रवाई हो रही है, जबकि हमारे देश में कुलदीप सिंह सिंगर अजय मिश्र टेनी जैसे अपराधी और बलात्कारी लोग भी घूम रहे हैं। अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे देश में गरीब मजदूर किसान महिला तथा बेरोजगारों की आवाज को कुचलना के लिए सरकार सरकारी तंत्र और बाल का प्रयोग कर रही है जिससे कि आम जनता के दिमाग में डर पैदा कर तानाशाही व्यवस्था चलकर पूंजीवादी व्यवस्था को स्थापित किया जा सके देश में लगातार पूंजी पत्तियो के कर्ज माफ कर की जनता पर टैक्स लगाकर उसका पूरा लाभ सरकार द्वारा चंद्र लोगों को दिया जा रहा है। हमारा देश भगत सिंह महात्मा गांधी और अंबेडकर जी को बताए रास्ते पर चलने वाला देश है। यहां पर किसी की आवाज को लाठी और पुलिस तंत्र से नहीं दबाया जा सकता देश मैं किसान मजदूर बेरोजगार तथा महिलाओं की आवाज को कुचलने के लिए हमारे देश में सरकार अपनी कमी को छुपाने के लिए तथा 40 लोगों को सुरक्षित रख 140 करोड़ जनता को बर्बाद करने में वर्तमान सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हमारे देश की मुख्य ताकत संविधान है। इसको भी तोड़ मरोड़ कर बर्बाद करना चाहती है सरकार वर्तमान सरकार गरीब मजदूर किसान महिला विरोधी सरकार है अभी तक अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले लोगों पर सरकार द्वारा लाठियां बरसाई जाती हैं और शासन की ताकत के बल पर लोगों की आवाज को दबाया जाता है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे देश में 11 सालों का रिकॉर्ड है दो करोड़ नौकरी हर साल देने का वादा करने वाले 11 सालों में भी 2 करोड़ नौकरी नहीं दे सके हमारे देश में मोदी जी पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे एक जिम्मेदार पद पर होते हुए भी जनता के साथ किया गया वादा आज तक नहीं पूरा किए आज तक देश पर जब भी गंभीर समस्याएं आई हैं। तब तब देश की जनता को अलग-अलग बातों में उलझा कर मेन मुद्दे से सरकार द्वारा भड़काया गया है देश की जनता इन सरी गतिविधियों को पूरी तरह से समझ चुकी है। अमरजीत यादव ने कहा कि देश की जनता का मानना है कि जो प्रधानमंत्री चर्चा की दर से संसद में नहीं जा सकता है ऐसे लोगों को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के ₹14,817 पीड़ित को लौटाए गए
उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 261 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: कटिहार की छात्रा ने राज्यस्तरीय PBL मेले में बढ़ाया जिले का मान