-
☰
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री का भ्रमण और भगोरिया मेला, पुलिस ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था बनाई
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिला आलीराजपुर के थाना आजाद नगर एवं उदयगढ़ क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, म.प्र. शासन का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिला आलीराजपुर के थाना आजाद नगर एवं उदयगढ़ क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, म.प्र. शासन का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी आजाद नगर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और तत्पश्चात उदयगढ़ के पारंपरिक भगोरिया मेले में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर जनसमूह के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए, आलीराजपुर यातायात पुलिस द्वारा व्यापक पार्किंग एवं सुरक्षा कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। थाना आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र हेतु पार्किंग व्यवस्था। आजाद नगर में विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निम्नलिखित पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। V.I.P एवं अतिविशिष्ट पार्किंग इशाक मकरानी के भाई का खेत एवं माधव पेट्रोल पंप के सामने तौल काँटा क्षेत्र। आम्बुआ मार्ग से आने वाले वाहन: पंचायत कार्यालय परिसर एवं गड़ी रोड तालाब के सामने निर्धारित स्थान पर वाहन पार्क कर सकेंगे। कटिठवाडा मार्ग से आने वाले वाहन: पशुपतिनाथ मंदिर के पीछे एवं ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल मे पार्किंग निर्धारित की गई है। सेजावाड़ा मार्ग से आने वाले वाहन: भगोरिया मेला स्थल (A-हरिश भाबर का खेत B-पूर्व की ओर अंधशाला टस्ट की भूमि एवं C- बंद भारत पेटोल पम्प) पर पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। आमजन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश एवं अपील: 1. सहयोग की अपेक्षा: पुलिस प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था आपकी सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई है। कृपया ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें । आलीराजपुर पुलिस माननीय मुख्यमंत्री महोदय के भ्रमण और भगोरिया पर्व को ऐतिहासिक, सुरक्षित और सफल बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। उक्त आयोजन को सफल बनानें हेतु आलीराजपुर पुलिस आमजन के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करती है।
उदयगढ़ से आने वाले वाहन: रेस्ट हाउस के पास इकराम पार्षद के घर के पीछे। आमखुट मार्ग से आने वाले वाहन भुराघाटा में वाहन खड़े करने की अनुमति होगी। भगोरिया मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुचारू यातायात हेतु 5 मुख्य केंद्र बनाए गए हैं। V.I.P पार्किंग: बिजली डी.पी. ब्लॉक कॉलोनी, जो कार्यक्रम स्थल के निकट स्थित है। जोबट एवं बोरी मार्ग: शीतला माता मंदिर के पीछे पार्किंग व्यवस्था रहेगी। राणापुर एवं आजादनगर मार्ग: बावड़ी फाटक चौराहा पर वाहनों के ठहराव की व्यवस्था। खण्डालाराव एवं उत्ती मार्ग BSNL टॉवर के पास स्थित खुले खेत में वाहन पार्क किए जा सकेंगे। थांदला एवं झिरी मार्ग घटवालिया रोड़ बायपास पर विशेष पार्किंग जोन बनाया गया है।
2. अतिक्रमण मुक्त मार्ग: मुख्य सड़कों और संकरे रास्तों पर वाहन खड़ा न करें। गलत स्थान पर पार्क किए गए वाहनों को यातायात बाधित करने की स्थिति में हटाया जा सकता है।
3. समय का प्रबंधन: भीड़-भाड़ से बचने के लिए कार्यक्रम के समय से थोड़ा पूर्व पहुँचें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही चयन करें।
4. सतर्कता: किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या तैनात बल को दें।
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के ₹14,817 पीड़ित को लौटाए गए
उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: सरकार पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप, अमरजीत यादव का हमला
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 261 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: कटिहार की छात्रा ने राज्यस्तरीय PBL मेले में बढ़ाया जिले का मान