Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/08/2026 12:14:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/08/2026 12:14:21 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित शाही मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत, अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस के दौरान इमामों और उलेमाओं का सम्मान एवं इस्तकबाल किया गया। आयोजकों के अनुसार, जुलूस में राजनीतिक व्यक्तियों को शामिल नहीं किया गया और अकीदतमंद इमामों के पीछे पैदल चलते हुए अनुशासन बनाए रखा।

हाफिज ताबिश ने बताया कि जुलूस के दौरान शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया। बाइक और एक्टिवा से जुलूस में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते जुलूस निर्धारित पैदल मार्ग पर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना दक्षिण प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने निर्धारित रूट पर जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया और पूरे काफिले की सुरक्षा व्यवस्था संभाली। हाफिज आरिफ ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के सफल समापन के बाद आयोजकों ने प्रशासन, पुलिस और सभी अकीदतमंदों का सहयोग के लिए आभार जताया।


Featured News