-
☰
उत्तर प्रदेश: नानौता पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नानौता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में थाना नानौता पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गंगोह रोड स्थित रूहाड़ा नाला पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने का दावा किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरबाज पुत्र इद्दू, निवासी मोहल्ला अनारकली, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नानौता में मुकदमा अपराध संख्या 209/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जसपाल सिंह, हेड कांस्टेबल 106 विक्रान्त कुमार और कांस्टेबल 2032 सचिन शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बिहार: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: शामली में हुई मिशन शक्ति की पहल, पारिवारिक विवाद का कराया शांतिपूर्ण समाधान
उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारावफात को लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले स्कूली बच्चों ने डीएम अरविंद चौहान को बांधी राखी