Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कार्यकारणी की मीटिंग में 58 वार्डों की आउटसोर्सिंग मंजूर,पार्षद मंसूर बदर ने उठाए सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 29/04/2026 11:07:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 29/04/2026 11:07:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम की कार्यकारणी की मीटिंग में सभी प्रस्ताव हुए पास निगम के 58 वार्डो को आउटसोर्सिंग में देने के लिए 78 करोड़ रुपए का आर एफ पी हुआ पास पार्षद मंसूर बदर ने बहस करते हुए पूछा कि 1600 ई एल सी कर्मचारियों का क्या होगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम की कार्यकारणी की मीटिंग में सभी प्रस्ताव हुए पास निगम के 58 वार्डो को आउटसोर्सिंग में देने के लिए 78 करोड़ रुपए का आर एफ पी हुआ पास पार्षद मंसूर बदर ने बहस करते हुए पूछा कि 1600 ई एल सी कर्मचारियों का क्या होगा। क्या कार्यकारणी इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर सकती है। आर एफ पी  में 114 पेजेस है इनको पढ़ने के लिए समय देना चाहिए था, पार्षद मंसूर बदर ने वित्तीय वर्ष 25_26 में हाउस टैक्स, जलकर, सीवर कर की अलग अलग आय और करे तर की आय भी अलग अलग मालूम की,पार्षद मंसूर बदर ने जी आई एस सर्वे से संबोधित आपत्तियों के विषय में बहस करते हुए पूछा कि कितनी आपत्तियां आई है कितने करोड़ की धनराशि कम हुई है। पार्षद मंसूर बदर ने गर्मी को देखते हुए फेल हुए वार्ड 43, 49, 62, 70 के मिनी ट्यूबवेल को अविलंब रिवार करवाने की बात की  मीटिंग में नगर और 32 गांवों के 167 पार्कों को आउटसोर्सिंग पर देने की भी स्वीकृति हुई पार्षद मंसूर बदर ने आनंद नगर पार्क के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया मीटिंग में मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह नगर आयुक्त शिपू गिरि और कार्यकारणी सदस्य मौजूद रहे।