-
☰
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-नबी पर मऊआइमा में निकला जुलूस, तिरंगे के साथ दिया एकता और भाईचारे का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मऊआइमा ईद-उल-नबी (बारावफात) के अवसर पर बुधवार को मऊआइमा क्षेत्र में धार्मिक जुलूस निकाला गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मऊआइमा ईद-उल-नबी (बारावफात) के अवसर पर बुधवार को मऊआइमा क्षेत्र में धार्मिक जुलूस निकाला गया। घीनपुर से शुरू हुआ जुलूस तिलईबाजार होते हुए मोहनपुर तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ तिरंगा भी शामिल रहा, जिसके जरिए लोगों ने देश की एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मोहनपुर पहुंचने के बाद जुलूस वापस घीनपुर लौट आया। इस दौरान बच्चों को मिठाई वितरित की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस की अगुवाई जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन ने की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। उनके जीवन और शिक्षाओं में मानवता, प्रेम, शांति, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया गया है। उन्होंने लोगों से इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। जुलूस की अध्यक्षता शम्सुद्दीन मालिक ने की। इस दौरान जैनुद्दीन, वकील अहमद, राधेश्याम, शहजाद, हकीम उद्दीन, जैद सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से सहभागिता की और आपसी एकता व सौहार्द का संदेश दिया।
बिहार: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: शामली में हुई मिशन शक्ति की पहल, पारिवारिक विवाद का कराया शांतिपूर्ण समाधान
उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारावफात को लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले स्कूली बच्चों ने डीएम अरविंद चौहान को बांधी राखी