Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार वाहन हुआ रवाना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 09/09/2026 10:55:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 09/09/2026 10:55:16 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में 12 सितंबर को जनपद सहारनपुर और सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 9, 10 और 11 सितंबर को पेटी ऑफेंस की विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज विकास गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी और सचिव पालम राणा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रचार वाहन 8 और 9 सितंबर को गांवों, तहसीलों, पंचायतों एवं दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को लोक अदालत और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करेगा। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक विवाद, शमनीय वाद, उत्तराधिकार, एनआई एक्ट, दीवानी वाद, विद्युत अधिनियम, एमवी एक्ट, ट्रैफिक ई-चालान, भूराजस्व और बैंक लोन से जुड़े मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं और वादकारियों से अधिक से अधिक मामलों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों के विरुद्ध अपील नहीं होती और जमा की गई कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है। इस दौरान न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: स्कूल बंद करने के विरोध पर सपा नेताओं पर मुकदमा, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर सम्मान समारोह, ₹12 हजार मानदेय से मातृशक्ति में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश: लालापुर थाने की कमान ब्रजेश सिंह को, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश: नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र,  कैशलेस इलाज की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश: म्योरपुर में मेधावी छात्र चयन परीक्षा आयोजित, 240 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


Featured News