Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: व्यापारियों के हितों को मिलेगी नई मजबूती, व्यापारी सुरक्षा फोरम ने बढ़ाया संगठन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/07/2026 01:54:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/07/2026 01:54:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश धीमान ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश धीमान ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता रहा है। जिला कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे व्यापारियों से निरंतर संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनका समाधान कराना और प्रत्येक व्यापारी के हितों की रक्षा करना है। कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा व्यापारी हितों की आवाज और मजबूती के साथ उठाई जाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।


कार्यकारिणी विस्तार के तहत जितेंद्र नागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय रस्तोगी, विमल गुप्ता एवं महाबीर जैन को जिला मंत्री तथा संजय शर्मा को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार कालरा, नवीन सिंगल, जिला कोषाध्यक्ष विनीतगुप्ता, महानगर प्रभारी सुनील शर्मा, महानगर संयोजक राजेश सैनी, महानगर महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष मनुज तायल, दीपक रहेजा, राजेंद्र शर्मा, महानगर उद्योग मंच अध्यक्ष आशु निरंकारी, प्रभारी रिंकू पाहुजा, महामंत्री गुरमीत मिगलानी, जितेन सचदेवा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानचंद पांचाल, सर्वेश गुप्ता, विजय कालरा, संजीव विश्वकर्मा, सागर वर्मा, मेघराज प्रधान, पंडित दिनेश शर्मा, जसवंत कांबोज, मनोज सैन, युवा व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रभारी संजय शर्मा, सुनील ठकराल, अभिषेक शर्मा, विपिन सलूजा, गौरव गर्ग, कैलाश नामदेव, सोनू गुप्ता, प्रवीण खुराना, विशु गुप्ता, दीपक राय, नितिन शर्मा, सतेंद्र कौशिक, कालूराम सैनी, दीपक रहेजा आदि उपस्थित रहे।

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News