-
☰
उत्तर प्रदेश: माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से अनुदेशक शिक्षकों में खुशी की लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 5 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को अनुदेशक शिक्षक संघ रानी की सराय की बैठक की बैठक व्लाक अध्यक्ष रानी की सराय अमरजीत यादव के नेतृत्व में भगत सिंह एकेडमी परिसर में आहुत की गई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 5 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को अनुदेशक शिक्षक संघ रानी की सराय की बैठक की बैठक व्लाक अध्यक्ष रानी की सराय अमरजीत यादव के नेतृत्व में भगत सिंह एकेडमी परिसर में आहुत की गई राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में संचालित होने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 25000 अनुदेशक शिक्षकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि अनुदेशक शिक्षकों की दस वर्ष से लंवित मांग जो उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट ग ई थी उसमें सुप्रीम कोर्ट ने अनुदेशक शिक्षकों की समस्याओं को सर्वोपरि मानते हुए मार्च 2017 से मार्च 2026 तक का एरियर 6 महीने के अन्दर भुगतान करने के साथ तथा 1 अप्रैल 2026 से 17000 रूपये प्रति माह मानदेय देने का आदेश प्रदेश सरकार व विभाग को दिया इससे समस्त अनुदेशक शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे अमरजीत यादव ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जो लोग दस वर्ष से अधिक समय से लगातार शिक्षण कार्य कर रहे हैं उन्हें नौकरी से नहीं निकाला जा सकता उनकी पक्की नौकरी होनी चाहिए बैठक में अनुदेशक शिक्षकों ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की सराहना करते हुए सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्य को अपनी पूरी मेहनत और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया अमरजीत यादव ने कहा कि यह जीत समस्त अनुदेशक भाई बहनों के संघर्ष और धैर्य की जीत है व्लाक उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने कहा कि लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं से बहुत ही राहत सभी अनुदेशक शिक्षकों को मिली है इसमें कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी को बंधुआ मजदूर बनाकर काम नहीं कराया जा सकता इसलिए निर्धारित समय पर संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए या समय समय पर मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए इस अवसर पर रामजतन यादव ओमप्रकाश सिंह मनोज पांडेय सुरेश पंकज हरेन्द्र हौशिला निशा अप्सरा शिवनी सपना कुसुम तथा अन्य सम्मानित अनुदेशक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और मानव सेवा पर जोर दिया
उत्तर प्रदेश: डा. अनुपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान परीक्षा हुई संपन्न
हरियाणा: दिग्विजय चौटाला ने चंद्रशेखर आज़ाद से की शिष्टाचार मुलाकात, विपक्षी समन्वय पर की चर्चा
हरियाणा: अध्यापक संघ का जंतर-मंतर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व टीईटी शर्त हटाने की मांग
हरियाणा: पंजाब केसरी कार्यालय पर GST की छापेमारी, BJP ने प्रेस स्वतंत्रता पर हमला करार दिया