-
☰
बिहार: ईद-उल-फितर हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाई गई
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत पूर्वी करमुल्लापुर पंचायत में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
विस्तार
बिहार: कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत पूर्वी करमुल्लापुर पंचायत में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। अमदाबाद प्रखंड के कई अलग-अलग ईदगाहों पर ईद की नमाज पूरी अकीदत और अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। नमाज के बाद ईदगाहों में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली, जहाँ लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर नीरपुर ईदगाह के इमाम साहब साहिल राजा ने कहा कि ईद प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारा हमेशा कायम रहने की दुआ की। वहीं पूर्वी करमुल्लापुर पंचायत के मुखिया तारिक अनवर ने कहा कि ईद केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला पैगाम है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति के रास्ते पर चलने की सीख देता है। उन्होंने पंचायतवासियों सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को ईद की दिली शुभकामनाएँ दीं।
इस मौके पर पूर्वी करीमुल्ला पुर पंचायत के सरपंच साजीम साहब, समाजसेवी आरिफ हुसैन, मुनौवर आलम, डॉ. इरफान अली, मोहम्मद परवेज आलम, नेक मोहम्मद, खुशनसीब उर्फ माला शेख, रियासत मोहम्मद, गुलजार मोहम्मद, मोकिम, सहित नीरपुर कमेटी के सभी नौजवान साथी और हाजी शेख समद साहब मौजूद रहे। सभी ने मिलकर ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की खुशी में नन्हे-नन्हे बच्चों की भी खास भागीदारी देखने को मिली। बच्चों ने भी एक-दूसरे से गले मिलकर अमन और शांति की दुआएँ माँगी, जिससे पूरा माहौल और भी भावुक, खुशनुमा और यादगार बन गया। ईद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रही। कुंदन कुमार, थाना अध्यक्ष, अमदाबाद के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल की सतर्कता और सहयोग से ईद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता रैली आयोजित की गई
राजस्थान: प्रेम प्रसंग के चलते दोहरे हत्याकांड का मामला, पुलिस ने की जांच जारी
गुजरात: 5 साल बाद रिहाई पर खानाजी संग्रामजी का हुआ भावुक स्वागत
बिहार: बेमौसम बारिश से मक्का-गेहूं की फसलें हुई बर्बाद, किसानों में मचा हाहाकार
राजस्थान: “मल्ला श्री 2026” प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं ने शक्ति और साहस का किया प्रदर्शन
राजस्थान: वागड़ क्षत्रिय महासभा ने महंत बलवीर गिरी महाराज का किया सम्मान