-
☰
बिहार: धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों के सम्मान में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नौतन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
विस्तार
बिहार: नौतन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंडियन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान की जानकारी दी। वहीं, शिवकुमार यादव एवं डॉ. कासिम अंसारी ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और बेहतर भविष्य के लिए आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को जीवन में आगे बढ़ने का आधार बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक शमसाद अजीज, डॉ. कासिम अंसारी, शिवकुमार यादव, भूषण सर, भोला चौरसिया, दिलीप कुमार, प्रहलाद सिंह, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, अंजिता कुमारी, गुंजा कुमारी सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
असम: जागीरोड में विकास कार्यों की सौगात, नगांव चुनाव को लेकर मंत्री हजारिका का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, 56 वर्षीय एक मौलाना पर लगे आरोप
उत्तर प्रदेश: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा ने बांधा समां
मध्य प्रदेश: भवन अनुमति में देरी से बढ़ी परेशानी, नगर निगम की जवाबदेही पर उठे सवाल