-
☰
उत्तर प्रदेश: नारी शक्ति की जागरूकता बैठक, महिलाओं को अधिकार और सुरक्षा की दी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नागल जनपद सहारनपुर सिंतबर कस्बा नागल की ग्राम सभा ग्राम बड़ेढी में नारी शक्ति को समर्पित एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नागल जनपद सहारनपुर सिंतबर कस्बा नागल की ग्राम सभा ग्राम बड़ेढी में नारी शक्ति को समर्पित एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव की महिलाओं, युवतियों और बुजुर्ग माताओं ने बड़ी तादाद में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आत्मरक्षा के प्रति सतर्क और सशक्त बनाना था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नागल थाना प्रभारी माननीय राधेश्याम यादव जी मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी अब अबला नहीं, सबला बन चुकी है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं से कहा कि अब आपको किसी प्रकार के शौषण या अनचाहे व्यवहार से डरने की जरूरत नहीं है,क्योंकि पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू आपके साथ है। कस्बा नागल थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव ने महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। और सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर के साथ साथ अनेकों नम्बरों की विस्तृत जानकारी दी जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर के बारे में विस्तार से बताया। घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ आदि जैसे अपराधों पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगर किसी भी महिला के साथ घर में हिंसा, दहेज उत्पीड़न या बाहर छेड़छाड़ की घटना होती है, तो वो बिना किसी डर के सीधे थाने में आकर शिकायत कर सकती है। शिकायत करने वाली महिला का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। थानाध्यक्ष महोदय ने साइबर अपराध से बचाव के लिए भी महिलाओं को जागरूक किया, और उन्होंने आजकल फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर होने वाली ठगी और ब्लैकमेलिंग से बचने के उपाय भी विस्तार पूर्वक बताए। स्वयं की निगरानी के बारे में भी उन्होंने महिलाओं को सतर्क किया।
बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधान संतोष देवी ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना और स्वयं सहायता समूह से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीरमपाल सिंह ने कहा कि बड़ेढी नागल की नारी शक्ति अब सिर्फ चूल्हा-चौका तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गांव के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं खुलकर थानाध्यक्ष के सामने रखीं, जिनका उन्होंने मौके पर ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। अंत में सभी महिलाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगी और दूसरी महिलाओं को भी जागरूक करेंगी। बैठक के बाद महिलाओं में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
असम: जागीरोड में विकास कार्यों की सौगात, नगांव चुनाव को लेकर मंत्री हजारिका का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, 56 वर्षीय एक मौलाना पर लगे आरोप
उत्तर प्रदेश: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा ने बांधा समां
मध्य प्रदेश: भवन अनुमति में देरी से बढ़ी परेशानी, नगर निगम की जवाबदेही पर उठे सवाल