-
☰
उत्तर प्रदेश: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा ने बांधा समां
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा ऐतिहासिक नगरी महोबा में कजली मेला-2026 का शनिवार, 29 अगस्त को पारंपरिक शोभायात्रा के साथ भव्य आगाज हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा ऐतिहासिक नगरी महोबा में कजली मेला-2026 का शनिवार, 29 अगस्त को पारंपरिक शोभायात्रा के साथ भव्य आगाज हुआ। सात दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा हवेली दरवाजा से शुरू होकर कीरत सागर तट पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान महोबा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती आकर्षक झांकियां लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक कजली का ढोला भी शोभायात्रा की खास पहचान रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में शामिल होकर ऐतिहासिक परंपरा और लोक संस्कृति का आनंद लिया। मेले के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल ‘मुन्नू कोरी’ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। आयोजकों के अनुसार, सात दिनों तक चलने वाले कजली मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आने वाले कलाकार भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा मेले में विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी और सम्मेलन व गोष्ठियों का भी आयोजन होगा। कजली मेला महोबा की ऐतिहासिक और लोक-सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन माना जाता है। मेले के शुभारंभ के साथ ही शहर में उत्सव का माहौल बन गया है और आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
असम: जागीरोड में विकास कार्यों की सौगात, नगांव चुनाव को लेकर मंत्री हजारिका का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, 56 वर्षीय एक मौलाना पर लगे आरोप
मध्य प्रदेश: भवन अनुमति में देरी से बढ़ी परेशानी, नगर निगम की जवाबदेही पर उठे सवाल