Contact for Advertisement 9919916171


झारखंड: केरेडारी में MMDR खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो का जन-जागरूकता अभियान हुआ शुरू 

- Photo by : social media

झारखंड,शाहिद अफरीदी  Published by: , Date: 07/09/2026 01:27:31 pm Share:
  • झारखंड,शाहिद अफरीदी
  • Published by: ,
  • Date:
  • 07/09/2026 01:27:31 pm
Share:

संक्षेप

झारखंड: केरेडारी हजारीबाग मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा केरेडारी प्रखंड के ग्राम गोबदा में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर खनिज विधेयक के विरोध में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

झारखंड: केरेडारी हजारीबाग मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा केरेडारी प्रखंड के ग्राम गोबदा में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर खनिज विधेयक के विरोध में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समसाद अंसारी एवं युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुशील ओझा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को एमएमडीआर खनिज विधेयक की जानकारी देते हुए इसके संभावित प्रभावों से अवगत कराया गया। नेताओं ने आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो लगातार संघर्ष करता रहेगा। ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की गई। अभियान में स्थानीय ग्रामीणों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर युवा मोर्चा के प्रखंड सचिव केदार महतो, विनोद महतो, गणेश महतो, राहुल महतो, जयराम उरांव, सतेंद्र उरांव, नागेश्वर महतो, उगन भुइयां सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Featured News