-
☰
मध्य प्रदेश: मुंदी कॉलेज की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर सवाल, घटिया सामग्री के आरोप के बाद ठेकेदार को लगी फटकार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: करीब 50 लाख रुपए की लागत से निर्माणधीन मुंदी के संत सिंगाजी महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके निर्माण का ठेका आरईएस विभाग के द्वारा मुरैना के एक ठेकेदार कोई दिया गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: करीब 50 लाख रुपए की लागत से निर्माणधीन मुंदी के संत सिंगाजी महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके निर्माण का ठेका आरईएस विभाग के द्वारा मुरैना के एक ठेकेदार कोई दिया गया है। लेकिन ठेकेदार की लेटलतीफी के कारण काम लेट तो हो ही रहा है।वही बाउंड्री वॉल निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान उठाने लागे है। महाविद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया निर्माण को लेकर के स्थानीय लोगो के साथ साथ विभागीय स्तर पर भी सवाल उठने लागे है। बताया जाता है कि ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किए जाने की शिकायतें मिलने के बाद विभागीय स्तर से भी अधिकारी के द्वारा मौका स्थल पर निरीक्षण किया गया था निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाए जाने पर ठेकेदार को फटकार लगाई थी एवं गुणवत्ताहीन निर्माण को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं।अब देखना होगा विभागीय आदेश का ठेकेदार पर किस हद तक प्रभाव पड़ता है और निर्माण कार्य में किस हद तक गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है। इनका कहना है। मैंने मौक़े पर जाकर निरिक्षण किया है। ठेकेदार के द्वारा जिस जगह पर गुणवत्ताहीन काम किया गया था उसे तोड़कर दोबारा निर्माण करने के लिए कहा गया है।कॉलेज की बाउंड्रीवॉल निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा लापरवाही करने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
ठेकेदार के द्वारा जो मटेरियल से निर्माण कार्य किया जा रहा है वह गुणवत्ताहीन होने के साथ बाउंड्री वॉल के मजबूती पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।जहां ठेकेदार के द्वारा सरिया लगाने में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है वही बाउंड्री वॉल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर जिम्मेदार अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने का कार्य भी किया जा रहा है। ठेकेदार की मनमानी का आलम तो यह है कि वह अपनी मनमर्जी से सामग्री का उपयोग कर निर्माण कार्य कर रहा है। मौका स्थल पर बालू रेत तो नाम मात्र के लिए है निर्माण तो सिर्फ डस्ट से किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
असम: जागीरोड में विकास कार्यों की सौगात, नगांव चुनाव को लेकर मंत्री हजारिका का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, 56 वर्षीय एक मौलाना पर लगे आरोप
उत्तर प्रदेश: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा ने बांधा समां
मध्य प्रदेश: भवन अनुमति में देरी से बढ़ी परेशानी, नगर निगम की जवाबदेही पर उठे सवाल