Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 31 मोबाइल फोन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 07/09/2026 01:40:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 07/09/2026 01:40:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम 125 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र (23) और ध्रुव (19) के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद के कृष्णानगर बागू क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने और चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी छीने गए मोबाइल फोन के पासवर्ड तोड़ने के बाद उनमें लिंक बैंक खातों से पेटीएम और फोन-पे के जरिए रकम ट्रांसफर करते थे। इसके अलावा जब उनके पास बड़ी संख्या में मोबाइल फोन इकट्ठा हो जाते थे, तो उन्हें कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच देते थे।

पुलिस जांच में एक ऐसा मामला भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित का सैमसंग मोबाइल फोन छीनने के बाद उससे जुड़े बैंक खाते से 93,500 रुपये निकाल लिए गए थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपये की रकम डेबिट/फ्रीज कराई और पीड़ित का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और हीरो एक्सट्रीम 125 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Featured News