Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मनिहारान में धूमधाम से मना पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का 7वां स्थापना दिवस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Dilip Kumar , Date: 07/09/2026 01:14:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 07/09/2026 01:14:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल की प्रदेश इकाई के दिशा-निर्देशन में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह वर्मा एवं प्रदेश महासचिव श्री अनुज गुप्ता के निर्देशानुसार कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवि कुमार ने किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, नगर महासचिव संजय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सरदार पलविंदर सिंह सहित नगर रामपुर मनिहारान की पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में व्यापारी साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार जी के कार्यालय, गौरव मेडिकल स्टोर, आर्य समाज मंदिर, रामलीला मैदान, रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर में किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की।


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार जी ने कहा कि व्यापारियों की सेवा करते-करते संगठन को 7 वर्ष पूरे हो गए, जिसका पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल आज 28 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और संगठन का लक्ष्य आने वाले समय में प्रदेश के 75 जिलों तक संगठन का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना, उनके हितों की रक्षा करना और हर परिस्थिति में व्यापारी समाज के साथ खड़ा रहना है। संगठन आने वाले समय में भी इसी भावना के साथ लगातार कार्य करता रहेगा।
स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय में केक काटा गया और मिठाइयां वितरित की गईं। सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और संगठन की एकजुटता एवं मजबूती का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहित व्यापारियों ने श्री हरपाल सिंह वर्मा जिंदाबाद श्री अनुज गुप्ता जिंदाबाद तथा पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल जिंदाबाद के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर सरदार सुमित, सुधीर सैनी, फिरोज बहादुर, विपिन सैनी, राहुल धीमान, गोपाल धीमान, सनी सिंघल, सनी सैनी, शिवम कुमार, हिमांशु, भूपेंद्र राणा, अनूप सिंह सैनी, योगेश गोयल, पप्पल, सचिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन के 7 वर्ष पूर्ण होने पर एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में व्यापारियों की एकता, सम्मान एवं अधिकारों के लिए और मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया।


Featured News