Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: उन्नाव में 10 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, बीईओ दीपेश कुमार ने बढ़ाया हौसला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar , Date: 07/09/2026 12:09:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar ,
  • Date:
  • 07/09/2026 12:09:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 5 सितंबर 2026 को दिन ब्लॉक संसाधन केंद्र औरास जनपद उन्नाव में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें केक काटकर ब्लॉक से उत्कृष्ट 10 चयनित  शिक्षकों को आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपेश कुमार की अगुवाई में सम्मानित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 5 सितंबर 2026 को दिन ब्लॉक संसाधन केंद्र औरास जनपद उन्नाव में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें केक काटकर ब्लॉक से उत्कृष्ट 10 चयनित  शिक्षकों को आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपेश कुमार की अगुवाई में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलन के साथ  एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के माल्यार्पण के साथ हुई।  आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपेश कुमार जी ने सभी 10 चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी सम्मानित शिक्षकों ने अपने विशेष नवाचार एवं बच्चों के लिए किए गए प्रयासों का बारी-बारी से वर्णन किया।

 

खंड शिक्षाअधिकारी श्री दीपेश कुमार जी ने 10 चयनित शिक्षकों में श्रीमती सिंपल कुमारी प्रा.वि. अलीपुर मिचलौला,श्री श्रवण कुमार प्रा. वि. गढ़ी फतेहाबाद, श्रीमती मोनिका यादव प्रा. वि.खडवल, श्री बृजेश सिंह प्रा. वि. बिसवल, श्रीमती प्रीती बहल प्रा. वि.उटरा डकुली,श्री दिव्यांश श्रीवास्तव प्रा. वि. सरौंद, श्रीमती लक्ष्मी यादव प्रा. वि. कटरा तरौना,श्री अभिषेक दीक्षित प्रा.वि. रामपुर गढ़ौवा, श्रीमती नसीमा खातून प्रा.वि.कुठली,श्री राजकुमार प्रा.वि. गागन से प्रेरणा लेकर सभी शिक्षकों को भविष्य में बच्चों के लिए अपना सर्वोत्तम कार्य करने की नसीहत दी। ए आरपी राम मिलन जी ने सभी शिक्षकों को इस पद पर समाज बदलने का सबसे अच्छा अवसर बताया। ए आरपी श्रीमती डॉ पूनम सिंह,श्रीमती डॉ अंजू रंजना, श्रीमती शिखा सिंह,श्री मनीष मिश्रा,श्री अनूप कुमार मौर्य पूर्व ए आरपी एवं तकनीकी सहायक श्री प्रदीप जी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।


Featured News