Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शहीद जवान के परिजनों से मिले विधायक आक्या, हर संभव मदद का दिया गया भरोसा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Sanwar Gurjar , Date: 17/04/2026 10:29:06 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Sanwar Gurjar ,
  • Date:
  • 17/04/2026 10:29:06 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान:  भारतीय सेना के जवान धीरजी का खेड़ा निवासी पहलवान गुर्जर की शहादत का समाचार सुनकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उनके ग्राम पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। आक्या ने परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा

विस्तार

राजस्थान:  भारतीय सेना के जवान धीरजी का खेड़ा निवासी पहलवान गुर्जर की शहादत का समाचार सुनकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उनके ग्राम पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। आक्या ने परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आज भारत माता ने अपने वीर सपूत को खो दिया है। उनकी वीरता, देशभक्ति व साहस हम सभी के लिए प्रेरणा है।

 भदेसर एसडीएम रजनी मीणा, डीएसपी विनोद लखेरा, तहसीलदार शिव सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, भदेसर मण्डल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व सरपंच बगदीराम रायका, जीएसएस अध्यक्ष मंगलसिंह, मिठूसिंह व अधिकारी उपस्थित थे।