Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: मोबाइल चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 शातिर चोर हुए गिरफ्तार, 6 मोबाइल व बाइक बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/04/2026 12:15:59 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/04/2026 12:15:59 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: अंबेडकरनगर में बसखारी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का बड़ा खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 चोरी के मोबाइल फोन, जिनमें 5 एंड्रॉयड और 1 कीपैड मोबाइल शामिल है, साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 22 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में की गई। क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तड़के मटिया मोड़ क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दुर्गेश कनौजिया, सुरेंद्र कुमार उर्फ सुनील कुमार और केशवराम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इब्राहिमपुर, टांडा और सम्मनपुर थाना क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा है, जबकि आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।